---Advertisement---

IND vs SA: टी20 सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड? धाकड़ ऑलराउंडर करेगा वापसी!

IND vs SA: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. इस सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड में एक धाकड़ ऑलराउंडर वापसी कर सकता है. आइए जानते हैं कैसा हो सकता है स्क्वाड..

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
Team India

IND vs SA: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी अहम नजर आ रही है. टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया महज 10 मुकाबले खेलेगी, जिसमें से 5 मैच इस सीरीज में होंगे. आखिरी बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें 2-1 से जीत हासिल की थी. 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 के स्क्वाड में ज्यादा बदलाव होते नजर नहीं आने वाले हैं. शुभमन गिल लगभग पूरी तरह से फिट होने वाले हैं तो वो भी स्क्वॉड का हिस्सा होंगे. उनके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि वो भी फिट होकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने उतरेंगे. अगर वो इस टूर्नामेंट में खेलते हैं तो टीम इंडिया में भी उनका खेलना लगभग तय ही होगा. 

---Advertisement---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- 8 छक्के मार जड़ा शतक, 18 साल के युवा खिलाड़ी ने टीम इंडिया का कप्तान बनते ही करियर में पहली बार किया ये काम

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.