---Advertisement---

IND vs SA: रांची में नंबर-4 पर खेलेगा टीम इंडिया का ‘ओपनर’? भारत की चौंकाने वाली प्लेइंग XI आई सामने

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है.

Edited By : Sanjeet Kumar |
Share :
India vs South Africa

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं, शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे. भारतीय टीम इस सीरीज में टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदलना लेना चाहेगी. ऐसे में टीम इंडिया अपनी बेस्ट प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. इसी बीच पहले वनडे के लिए भारत की प्लेइंग XI को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है.

खबर है कि रांची वनडे में भारत के लिए नंबर-4 पर एक ओपनर बल्लेबाज बैटिंग करेगा. वैसे नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर खेलते हैं, लेकिन वह चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हैं. ऐसे में नंबर 4 की पोजीशन के लिए ऋषभ पंत, तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच पेंच पसा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, पहले वनडे में ऋतुराज को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है. वो जबरदस्त फॉर्म में हैं और पिछले कुछ दिनों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि, गायकवाड़ एक ओपनर बल्लेबाज हैं. ऐसे में अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो नंबर-4 पर ही बैटिंग करेंगे, क्योंकि ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जगह पक्की मानी जा रही है. वहीं, तीसरे नंबर पर विराट कोहली बैटिंग करना फिक्स है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---Advertisement---

ये भी पढ़ें- IND vs SA: रांची में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानिए पिच का मिजाज


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.