---Advertisement---

IPL 2025 में MS Dhoni करेंगे छक्कों की बारिश, नेट प्रैक्टिस में दिखा खूंखार अवतार 

IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी पिछले सीजन की तरह इस बार भी अंत के ओवरों में ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. जहां पर धोनी नेट्स में छक्कों की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं. फिलहाल माही सिर्फ बड़े शॉट खेलने का ही अभ्यास कर रहे हैं.

Edited By : Aditya Tiwari | Updated: Mar 15, 2025 22:45 IST
Share :
MS Dhoni

IPL 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल चुके महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय के बाद दोबारा मैदान पर नजर आने वाले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल चेन्नई में जमकर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी पिछले सीजन की तरह इस बार भी अंत के ओवरों में ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. जहां पर धोनी नेट्स में छक्कों की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं. फिलहाल माही सिर्फ बड़े शॉट खेलने का ही अभ्यास कर रहे हैं. 

महेंद्र सिंह धोनी का दिखा खूंखार अवतार 

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2025 में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन किया है. जिसके कारण ही अपने 18वें सीजन में धोनी सिर्फ 4 करोड़ में ही खेलते हुए नजर आएंगे. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी का अलग अंदाज देखने को मिल सकता है. आखिरी के 2 से 3 ओवरों में खेलने की ही तैयारी फिलहाल धोनी नेट प्रैक्टिस में कर रहे हैं. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो…

ये भी पढ़ें: ‘मुझे पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है’, अनोखे अंदाज में RCB कैंप पहुंचे विराट कोहली, देखें VIDEO

---Advertisement---

HISTORY

Written By

Aditya Tiwari


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.