IPL 2026 Release Players: आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. इस बार टीमों ने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. वहीं, फ्रेंचाइजियों ने 10 विदेशी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. तो चलिए जानते हैं कौन-कौन खिलाड़ी रिलीज हुए हैं. सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र और मथीशा पथिराना को रिलीज करने का फैसला किया है.
वहीं, पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल और एरोन हार्डी को बाहर कर दिया है. इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच विनर खिलाड़ी डेविड मिलर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लियाम लिविंगस्टन को रिलीज कर दिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डुप्लेसिस, जैक फ्रेजर और हैरी ब्रूक को रिलीज कर दिया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वींटन डीकॉक को रिलीज कर दिया है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.