IPL 2026: सीजन 18 के खत्म होने के बाद से ही सभी फ्रेंचाइजियों ने अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके कारण ही अब ट्रेड की खबरें चर्चा बटोर रही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये होगा कि कौन आईपीएल 2026 में सीएसके की कप्तानी करेगा, क्योंकि संजू के आने से टीम में 3 विकल्प हो जाएंगे। हालांकि फ्रेंचाइजी से अभी से ही अपने अगले कप्तान का ऐलान कर दिया है।
कौन होगा सीएसके का अगले सीजन कप्तान?
आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान थे, लेकिन उनके इंजर्ड होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी संभाली थी। अब अगर संजू सैमसन भी आते हैं, वो भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके सभी को बता दिया है कि ऋतुराज गायकवाड़ ही आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभालते हुए नजर आने वाले हैं। संजू सैमसन बतौर खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….
ये भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज को जब अपने कप्तान पर ही आया था गुस्सा, अजिंक्य रहाणे ने किया बड़ा खुलासा