---Advertisement---

बाबर आजम बने नंबर-1, विराट कोहली के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. इस अर्धशतक के साथ बाबर ने विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है.

Edited By : Sanjeet Kumar |
Share :
Virat Kohli-Babar Azam

Babar Azam: ट्राई सीरीज में पाकिस्तान की टीम 23 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने कमाल की बैटिंग करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और अपनी फॉर्म में शानदार वापसी की. इसके साथ ही बाबर ने टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली के एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. इस एलीट लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ बाबर ने 52 गेंदों पर 74 रन ठोक डाले, जिसमें 7 चौके और 2 शानदार छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी के दम पर पाकिस्तान ने 20 ओवर में 195 रन बना डाले. जवाब में जिम्बाब्वे सिर्फ 126 रन ही बना पाया और पाकिस्तान ने मैच 69 रन से जीत लिया. इस पारी के साथ बाबर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 38वां अर्धशतक लगा चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अब बाबर टी20I में जॉइंट टॉप पर हैं. यानी अब बाबर टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली के साथ सबसे ज्यादा फिफ्टी मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---Advertisement---

ये भी पढ़ें- IND vs SA: टीम इंडिया की फ्लॉप बल्लेबाजी, 201 पर हुई ढेर, ऋषभ पंत की नादानी पर फुटा फैंस का गुस्सा


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.