---Advertisement---

15 चौके, 11 छक्के… वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा भी छूटे पीछे

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचाया. वैभव ने यूएई के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में इंडिया ए के लिए अपने टी20 डेब्यू मैच में धमाकेदार शतक जड़ा. उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों पर शतक लगाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

Edited By : Sanjeet Kumar |
Share :
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi World Record: 14 साल के भारतीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से नया इतिहास रच दिया है. वैभव ने कतर में यूएई के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में इंडिया ए के लिए अपने टी20 डेब्यू मैच में आतिशी शतक जड़ा. उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर 144 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 11 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 342.85 का रहा. उन्होंने मैदान उतरते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और सिर्फ 17 गेंदों पर फिफ्टी लगा दिया.

पचासा पूरा करने के बाद वैभव ने और भी तेजी रन बटोरे और सिर्फ 32 गेंदों पर शतक ठोक दिया. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए के लिए टी20 में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए. वहीं, वैभव टी20 क्रिकेट में 32 या उससे कम गेंदों में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इससे पहले आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 32 गेंदों पर शतक लगाया था. इसके साथ ही वैभव ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को पछाड़ दिया है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---Advertisement---

ये भी पढ़ें- IPL 2026: ‘फ्रेंचाइजी को सब कुछ दिया…’, ट्रेड होने के बाद संजू सैमसन ने RR के लिए किया ये भावुक पोस्ट


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.