---Advertisement---

Virat Kohli टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे या नहीं?, इस दिन हो सकता है फाइनल फैसला  

Virat Kohli: रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली टी20 फॉर्मेट के बाद अब जल्द ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा बोल सकते हैं. हालांकि इसके बाद बीसीसीआई, पूर्व खिलाड़ी और फैंस सभी कोहली से ऐसा फैसला नहीं करने की गुहार कर रहे हैं.

Edited By : Aditya Tiwari |
Share :
King Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में भविष्य को लेकर चर्चा बहुत तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली टी20 फॉर्मेट के बाद अब जल्द ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा बोल सकते हैं. हालांकि इसके बाद बीसीसीआई, पूर्व खिलाड़ी और फैंस सभी कोहली से ऐसा फैसला नहीं करने की गुहार कर रहे हैं. इस बीच वो डेट सामने आ गई हैं, जब किंग कोहली के भविष्य को लेकर फैसला लिया जाएगा. 

विराट कोहली के भविष्य में इस दिन होगा फैसला 

टीम इंडिया जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत 20 जून को होनी है. इन 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया 26 या 27 मई को इंग्लैंड रवाना हो सकती है. ऐसे में अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि 23 मई को टीम इंडिया का चयन किया जा सकता है. अब जब 27 मई को टीम इंडिया का चयन होगा तो साथ ही साथ विराट कोहली के भविष्य को लेकर भी फैसला हो जाएगा. इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए पूरा वीडियो देखें…

---Advertisement---

ये भी पढ़ें: BCCI इन 2 युवा खिलाड़ियों को सौंप सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बुमराह-राहुल होंगे इंग्रोर!

---Advertisement---

HISTORY

Written By

Aditya Tiwari


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.