WWE की 3 इंजर्ड विमेंस रेसलर्स जो बहुत जल्द वापसी कर फैंस को तोहफा दे सकती हैं
WWE में मौजूदा समय में बढ़िया काम चल रहा है लेकिन कई बड़े स्टार्स इंजरी की वजह से बाहर चल रही हैं. 2025 से पहले कुछ रेसलर्स की वापसी देखने को मिल सकती हैं. कंपनी की टॉप विमेन सुपरस्टार्स का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि कौन बहुत जल्द रिंग में आकर दर्शकों को खुश कर सकते हैं.
Injured WWE Stars: WWE रोस्टर में इस समय बहुत टैलेंटेड स्टार हैं. जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर भी चल रहा है. सभी में आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है. इस बीच कई ऐसे स्टार्स हैं जो इंजरी के कारण इन-रिंग एक्शन से बाहर चल रहे हैं. कुछ को तो अपना टाइटल भी चोट लगने की वजह से छोड़ना पड़ा. हाल ही में इल्जा ड्रेगनोव और रे मिस्टीरियो ने वापसी की. कुछ रेसलर्स मौजूदा समय में वापस आने की राह पर हैं. इस आर्टिकल में हम WWE के 3 इंजर्ड विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो बहुत जल्द वापसी कर फैंस को तोहफा दे सकते हैं.
लिव मॉर्गन
जून, 2025 में Raw में कायरी सेन के खिलाफ मैच में लिव मॉर्गन को शोल्डर इंजरी का सामना करना पड़ा था. वह तुरंत ही एक्शन से बाहर हो गई थीं. इंजरी का कारण उन्हें विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी थी. मॉर्गन अब लगभग सही हो चुकी हैं. उनकी वापसी की अफवाहें सामने आने लग गई हैं. बहुत जल्द वह वापस आकर अपने फैंस को खुश कर सकती हैं. आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं. विमेंस डिवीजन में वह अपना बड़ा नाम बना चुकी हैं. इस बार जब वह वापसी करेंगी तो फिर उन्हें धमाकेदार पॉप मिल सकता है.
Liv Morgan just injured her shoulder area and rolled out of the ring
— FADE (@FadeAwayMedia) June 17, 2025
💔💔💔💔💔💔#WWERAW pic.twitter.com/48e8gR4jve
बियांका ब्लेयर
बियांका ब्लेयर को WWE ने अभी तक तगड़ा पुश दिया है. हमेशा वह बड़ी स्टोरीलाइन में ही रही हैं. रेसलमेनिया 41 में बियांका का मुकाबला ट्रिपल थ्रेट मैच इयो स्काई और रिया रिप्ली के साथ हुआ था. विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुए मैच में स्काई को जीत मिली. मैच में बियांकी की ऊंगली टूट गई थी. इसके बाद से वह इन-रिंग एक्शन से गायब हैं. अब उनकी वापसी भी काफी नजदीक है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वह 2025 के अंत से पहले रिंग में वापस आ जाएंगी.
🚨| Per BodySlam Net, Bianca Belair's recovery has been rough, but there is internal belief that she will return in the early stages of 2026.
— EliteRockerz 𝕏 (@EliteClubS0B) November 6, 2025
WWE remains hopeful that she could make her return sooner than expected. pic.twitter.com/9Y9Q0hWBTZ
रिया रिप्ली
रिया रिप्ली को पिछले महीने जापान में हुए एक लाइव इवेंट में इंजरी का सामना करना पड़ा था. एक गलत मूव के कारण उनकी नाक में खतरनाक चोट लग गई थी. इसके बाद से वह भी टीवी पर दिखाई नहीं दी हैं. रिपोर्ट के अनुसार उनकी इंजरी ज्यादा सीरियस नहीं है और वह बहुत जल्द एक्शन में दिख जाएंगी. सर्वाइवर सीरीज 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. इससे पहले रिप्ली का जलवा रिंग में देखने को मिल सकता है.
Rhea Ripley broke her nose on the house show loop.
— WrestlePurists (@WrestlePurists) October 18, 2025
– Bryan Alvarez pic.twitter.com/nCieP3y9OI
ये भी पढ़ें:-3 सुपरस्टार्स जो CM Punk को हराकर WWE के अगले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं