3 सुपरस्टार्स जो WWE के अगले अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनकर Cody Rhodes को झटका दे सकते हैं
WWE में इस समय कोडी रोड्स का अनडिस्प्यूटेड चैंपियन के रूप में दूसरा रन चल रहा है. उनका टाइटल रन ज्यादा खास नहीं रहा है. ऐसे में आगे जाकर उन्हें झटका दिया जा सकता है. कुछ स्टार्स हैं जो नए चैंपियन बनकर बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.
WWE: कोडी रोड्स ने समरस्लैम 2025 में जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन अभी तक ज्यादा खास नहीं रहा है. कुछ ही मौकों पर उन्होंने चैंपियनशिप डिफेंड की है. हाल ही में हुए Saturday Night’s Main Event में कोडी ने ड्रू मैकइंटायर को हराकर टाइटल रिटेन किया था. यहां हम तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो WWE के अगले अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनकर रोड्स को झटका दे सकते हैं.
रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन कई सालों से चैंपियन नहीं बने हैं. उनकी हील टर्न का इंतजार भी चल रहा है. बहुत जल्द ऑर्टन बड़ा कदम उठाने वाले हैं. उनकी कोडी रोड्स के साथ राइवलरी का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. पूरे भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि ऑर्टन WWE के अगले अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन सकते हैं. रैंडी अभी तक कंपनी में 14 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं. सालों से वह WWE में काम कर रहे हैं. 2026 में वह अपने करियर की 15वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप प्राप्त कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena का अंतिम विरोधी हो सकता है ये AEW स्टार, वीडियो के जरिए कंपनी ने खुद दिए संकेत
जेकब फाटू
जेकब फाटू ने पिछले साल जून में WWE में कदम रखा था. अपने खूंखार रूप और एक्शन से उन्होंने अभी तक सभी को प्रभावित किया है. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. हाल ही में फाटू ने कहा कि वह अब अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए जाने वाले हैं. ऐसा लगता है कि WWE द्वारा उन्हें बहुत जल्द बड़ा पुश दिया जाएगा. फाटू कंपनी के अगले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन सकते हैं.
सैमी ज़ेन
सैमी ज़ेन विश्व प्रसिद्ध रेसलर हैं. कुछ साल पहले ब्लडलाइन ज्वाइन करने के बाद तो उनकी किस्मत ही बदल गई. अब उनका नाम टॉप स्टार्स की लिस्ट में आता है. कई सालों से सैमी कंपनी में अपनी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत की तलाश में हैं. अब लगता है कि उनकी इच्छा जल्द पूरी हो जाएगी. WWE द्वारा उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है और वह आगे जाकर कोडी को मात देकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में वापसी करेगी 420 दिन तक चैंपियन रहने वाली फेमस स्टार, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा