---Advertisement---

 
WWE

WWE को 9 साल पहले कहा था अलविदा, अब Roman Reigns समेत दिग्गज चाहते हैं इस स्टार की वापसी! हुआ बड़ा खुलासा

अल्बर्टो डेल रियो पहले 2016 में WWE में आखिरी बार नजर आए थे। इसके बाद से फैंस उन्हें दोबारा टीवी पर देखना चाहते हैं। पूर्व कमेंटेटर ने दावा किया है कि रोमन रेंस समेत कुछ स्टार्स अल्बर्टो की वापसी चाहते हैं।

WWE, Roman Reigns, Alberto Del Rio
रोमन रेंस चाहते हैं इस स्टार की वापसी

Roman Reigns Wants Alberto’s Return: अल्बर्टो डेल रियो 9 साल पहले आखिरी बार WWE में काम करते हुए नजर आए थे। 2016 में कंपनी को अलविदा कहने के बाद वो अलग-अलग प्रमोशन में काम कर चुके हैं। डेल रियो ने WWE द्वारा हाल ही में खरीदी गई कंपनी AAA को भी अलविदा कह दिया है। इसके बाद से उनके दोबारा WWE में आने की संभावना फैंस जता रहे हैं। अब अपडेट आया है कि रोमन रेंस समेत कई बड़े नाम अल्बर्टो की WWE में वापसी चाहते हैं।

अल्बर्टो की WWE में वापसी का हो रहा है समर्थन

कुछ समय पहले TripleMania शो में रे मिस्टीरियो नजर आए थे और इसी बीच फैंस ने अल्बर्टो के नाम की चैंट्स लगाई थी। मिस्टीरियो ने फैंस से वादा किया था कि वो डेल रियो को वापस लाएंगे। लूचा लिब्रे ऑनलाइन से बात करते हुए पूर्व WWE स्पेनिश कमेंटेटर ह्यूगो सविनोविच ने बताया कि रोमन भी अल्बर्टो की वापसी के सपोर्ट में हैं। उन्होंने कहा, ‘अब मुझे अल्बर्टो डेल रियो के बारे में थोड़ी बात करनी होगी। मुझे पता है कि रोमन रेंस जैसे महत्वपूर्ण लोग अल्बर्टो को वापस चाहते हैं। समस्या ये नहीं है कि कोई बड़ा स्टार बोल रहा है कि मैं अल्बर्टो को यहां नहीं चाहता। अगर बड़ा स्टार कहता है कि अल्बर्टो वापसी करने के हकदार हैं, क्योंकि उन्होंने खुद को साबित किया है, तो इससे बहुत फर्क पड़ता है।’

---Advertisement---

सिर्फ रोमन रेंस नहीं ये स्टार भी कर रहे हैं सपोर्ट!

ह्यूगो सविनोविच का दावा है कि रोमन रेंस ही नहीं, बल्कि कोडी रोड्स और अंडरटेकर जैसे बड़े नाम भी डेल रियो को वापस चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि रोमन रेंस के मन में उनके लिए सम्मान है। कोडी रोड्स, ड्रू मैकइंटायर, पूरा समोअन परिवार और रे मिस्टीरियो समेत सभी उन्हें वापस चाहते हैं और उनके बारे में बात करते हैं। अब अंडरटेकर क्रिएटिव चीजों में शामिल हैं और सभी को पता है कि वो रोमन रेंस को पसंद करते हैं और अल्बर्टो को वापस चाहते हैं। टेकर अपने क्रिएटिव दिमाग का उपयोग करके डेल रियो के कैरेक्टर को बेहतर करने के लिए तैयार हैं। रोमन रेंस, ड्रू मैकइंटायर, द समोअन्स, रे मिस्टीरियो, अंडरटेकर, कोनन और सैवियो वेगा, सभी अल्बर्टो का समर्थन कर रहे हैं। यह चीज साफ है।’

---Advertisement---

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज John Cena ने वर्ल्ड चैंपियन से लड़ने के दिए संकेत, रिटायरमेंट से पहले Triple H करेंगे इच्छा पूरी?

HISTORY

Written By

Ujjaval Palanpure


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.