---Advertisement---

WWE

WWE की दुनिया में इन 5 रेसलर का सालो-साल रहेगा जलवा, लिस्ट में एक भारतीय नाम भी शामिल

WWE की दुनिया में फिलहाल बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहाँ बड़े सुपरस्टार एक-एक करके जा रहे हैं और नए खिलाड़ियो की इंट्री देखने को मिल रही है। ऐसे ही 5 भविष्य के सुपरस्टार रेसलर के बारें में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

wwe future 5 superstar wrestlers veer mahan liv morgan
wwe future 5 superstar wrestlers veer mahan liv morgan

WWE: खेल के दुनिया में अक्सर हम अपने फेवरेट सुपरस्टार खिला़ड़ियों को जाते हुए देखते हैं और नए सुपरस्टार की इंट्री देखते हैं। ऐसा ही समय फिलहाल WWE में भी देखने को मिल रहा है। जहाँ बड़े सुपरस्टार एक-एक करके जा रहे हैं और नए खिलाड़ियो की इंट्री देखने को मिल रही है। ऐसे ही 5 भविष्य के सुपरस्टार रेसलर के बारें में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं, जो भविष्य में WWE की दुनिया का बहुत बड़ा नाम बन जाएंगे। 

इन खिलाड़ियों ने बहुत ही कम समय में अपना बड़ा नाम बना लिया है। जिसके कारण ये अगले 10 से 15 सालों तक WWE की दुनिया में राज करने वाले हैं। फिलहाल इन खिलाड़ियों का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण ही हर जगह इन्हीं रेसलरों का जिक्र हो रहा है।

---Advertisement---

1. लिव मॉर्गन (Liv Morgan)

हाल के समय में लिव मॉर्गन WWE की दुनिया में बड़ा नाम बन गई है। लिव मॉर्गन ने अपने मेहनत के दम पर बहुत ही कम समय में ही फैंस और मैनेजमेंट दोनो का दिल जीत लिया है। आने वाले समय में जिसके कारण ही उनको एक सुपरस्टार की तरह देखा जाने लगा है। रेसलिंग की दुनिया में उनके साथी भी अब मॉर्गन की कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ करने लगे हैं। मॉर्गन 2022 में मनी इन द बैक लैडर मैच जीतकर खुद को साबित भी कर चुकी हैं। 

2. ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory)

उभरते हुए WWE के रेसलर ऑस्टिन थ्योरी ने भी बहुत ही कम समय में बड़े-बड़े मैच खेलकर अपना दम विश्व स्तर पर दिखा दिया है। इस युवा रेसलर को wwe चैयरमैन विंस मैकमोहन की बैकिंग भी मिली हुई है। जिसके कारण ही अब वो तेजी से wwe के चेहरे बनते जा रहे हैं। रिंग में उन्होंने दिग्गज जॉन सिना को हराकर पहले ही खुद को साबित कर दिया है। जिसके कारण ही अभी से ही उनको भविष्य का सुपरस्टार कहा जाने लगा है।

3. गेबल स्टीवसन (Gable Steveson)

 ओलपिंक में गोल्ड मेडल जीत चुके अमेरिकन रेसलर गेबल स्टीवसन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जोकि बेहद कम उम्र में ही खुद को साबित कर चुके हैं। फैंस अभी से ही उनको WWE की दुनिया का अगला ब्राक लेसनर बोलने लग गए हैं। गेबल एनसीएए चैपियनशिप भी जीत चुके हैं। जोकि फैंस और मैनेजमेंट दोनो की उम्मीदों को और ज्यादा बढ़ा चुका है। गेबल के पास अगला सुपरस्टार बनने के लिए जरूरी हर खूबी मौजूद है। 

4. रिया रिप्ली (Rhea Ripley)

WWE की दुनिया में अगर मौजूदा समय में फीमेल रेसलर को देखें तो उसमें रिया रिप्ली का नाम टॉप में नजर आता है। रिया ने रिंग में उतरकर कई बार खुद को साबित किया है। 2021 के रॉयल रम्बल मैच में उन्होंने 7 खिलाड़ियों को बाहर करके फैंस का दिल जीत लिया था। जिसके कारण ही अब इनसे भी मैनेजमेंट की उम्मीदें बढ़ गई है। रिया रिप्ली का अगला wwe सुपरस्टार बनना तो लगभग तय ही नजर आ रहा है। 

5. वीर महान (Veer Mahan)

भारत के रेसलर वीर महान लंबे समय से WWE की दुनिया में कहर मचा रहे हैं, लेकिन वो ग्रेट खली जैसा नाम अब तक नहीं बना पाए हैं। हालांकि आने वाले 1 से 2 साल में वो खुद को साबित करके रेसलिंग के अगले भारतीय सुपरस्टार बन सकते हैं।  वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है। जोकि 6 फुट 4 इंच के हैं और उनका वजन 128 किलो है। रेसलिंग से पहले वो बेसबॉल के भी खिलाड़ी रहे हैं। 2020 से रेसलिंग के दुनिया में आए उत्तर प्रदेश के वीर महान बड़े-बड़े wwe के रेसलर को हराने का दम रखते हैं। जोकि उनको भविष्य के सुपरस्टार रेसलर की लिस्ट में शामिल कराती है।  

ये भी पढ़े: WWE Royal Rumble 2025: जीत के दावेदार हैं ये 4 दिग्गज, रोमन रेंस के अलावा लिस्ट में और कौन-कौन?

ये भी पढ़े: 2 साल बाद धमाकेदार वापसी! WWE दिग्गज ने रिटायरमेंट तोड़कर किया धमाल, Roman Reigns के भाई को चटाई धूल

HISTORY

Written By

Bhoopendra

Updated By

Bhoopendra


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Live News

---Advertisement---


live

IPL 2025 LIVE, India Pakistan War situation: 1 हफ्ते के लिए रद्द हुआ है 18वां सीजन, BCCI की तरफ से आया ये बड़ा अपडेट

May 09, 2025
IPL 2025 LIVE
  • 15:04 (IST) 9 May 2025

    ये टूर्नामेंट भी होंगे रद्द

  • 15:03 (IST) 9 May 2025

    विदेशी खिलाड़ियों को वापस लौटने के लिए कहा गया

  • 15:03 (IST) 9 May 2025

    जल्द जारी होगी नई तारीखें

N24 Shorts Logo

SHORTS

IPL 2025
क्रिकेट

धर्मशाला से खिलाड़ियों को सुरक्षित निकालने का सीक्रेट प्लान अब आया सामने, हर तरफ हो रही BCCI की तारीफ

IPL 2025: धर्मशाला में मुकाबला रद्द होने के बाद सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचा दिया गया है. इसका वीडियो सामने आने के साथ ही बीसीसीआई का एक सीक्रेट प्लान भी सामने आया है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

View All Shorts