---Advertisement---

क्रिकेट

IPL 2025: खत्म हुआ इंतजार, जानें कब होगा दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान का ऐलान?

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के नाम पर बड़ा अपडेट सामने आया है. दिल्ली फैंचाइजी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है.

DC (2)

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को छोड़कर बाकी सभी 9 टीमों ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है. हालांकि, दिल्ली के कप्तान के नाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के कप्तान के नाम का ऐलान आज होना था, लेकिन लेकिन अब यह ऐलान 14 मार्च को किया जाएगा.

शुक्रवार सुबह 9:30 बजे दिल्ली के नए कप्तान के नाम का ऐलान होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने एक्स पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी. गुरुवार 13 मार्च को बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैरी ब्रूक पर दो साल का लिए बैन लगा दिया. ये प्रतिबंध नए नियम के तहत लगाया गया है. अब ब्रूक अगले दो सीजन तक आईपीएल में खेलने हुए नहीं दिखेंगे.

---Advertisement---

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानी की रेस में स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नाम सबसे आगे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल कप्तानी के लिए तैयार नहीं हुए, इसके बाद अक्षर पटेल रेस में सबसे आगे हैं. अब कल सुबह कप्तान के नाम पर फैसला होगा.

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: इस खिलाड़ी को BCCI ने दी बड़ी सजा, दो साल तक नहीं खेल पाएगा आईपीएल

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, फाफ डुप्लेसी, मुकेश कुमार, दर्शन नालकांडे, वी. निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार.

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: इस खिलाड़ी को BCCI ने दी बड़ी सजा, दो साल तक नहीं खेल पाएगा आईपीएल

HISTORY

Written By

Vikash Jha


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Live News

---Advertisement---


N24 Shorts Logo

SHORTS

Rohit Sharma
क्रिकेट

IND vs ENG: इंग्लैंड में रोहित शर्मा की जगह कौन करेगा ओपनिंग? रेस में हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

IND vs ENG: रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इंग्लैंड दौरे में भारत की ओपनिंग कौन संभालेगा. हालांकि, टीम इंडिया के पास ऐसे 3 मजबूत विकल्प हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित की जगह पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

View All Shorts