IPL 2025: आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है. सीजन का पहला मैच आरसीबी और केकेआर के बीच खेला जाएगा. इस बार आईपीएल का रोमांच और भी ज्यादा है क्योंकि मेगा ऑक्शन के चलते टीमों में कई बड़े बदलाव हुए हैं. आईपीएल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है. मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.
ब्रूक पर लगेगा 2 साल का आईपीएल बैन?
आईपीएल में इस बार नया नियम बनाया गया था कि अगर ऑक्शन में किसी खिलाड़ी को टीम खरीद लेती है और उसके बाद वो खिलाड़ी सीजन से अपना नाम वापस लेता है तो अगले 2 साल के लिए वो आईपीएल के ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाएगा. ऐसे में अब ब्रूक को 2 साल का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है. ऐसा पहली बार नहीं है जब ब्रूक ने आईपीएल से नाम वापस लिया हो. इससे पहले भी साल 2024 में भी उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली का साथ छोड़ा था.
— Harry Brook (@Harry_Brook_88) March 9, 2025
फ्रेंचाइजी और फैंस से मांगी माफी
हेरी ब्रूक ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के लिए हर किसी के साथ साझा की है. उन्होंने पोस्ट में फैंस और फ्रेंचाइजी से माफी भी मांगी है. उन्होंने लिखा “आईपीएल के आगामी सीजन से नाम वापस लेना मेरे लिए एक मुश्किल फैसला था. इसके लिए मैं सभी फैंस और टीम से माफी मांगता हूं. इंग्लैंड क्रिकेट के लिए ये बहुत ही कीमती समय है और मैं देश के लिए आगामी सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयारी करना चाहता हूं. मुझे पता है कि हर कोई मेरी ये बात समझ नहीं पाएगा लेकिन मेरे लिए देश के लिए खेलना ही पहली प्राथमिकता है.”
दिल्ली कैपिटल्स का फुव स्क्वाड
खिलाड़ी का नाम | कीमत (रुपये में) |
---|---|
अक्षर पटेल | रिटेन |
कुलदीप यादव | रिटेन |
ट्रिस्टन स्टब्स | रिटेन |
अभिषेक पोरेल | रिटेन |
मिशेल स्टार्क | 11.75 करोड़ |
केएल राहुल | 14 करोड़ |
हैरी ब्रूक | 6.25 करोड़ |
जेक फ्रेजर-मैक्गर्क | 9 करोड़ |
टी. नटराजन | 10.75 करोड़ |
करुण नायर | 50 लाख |
समीर रिज़वी | 95 लाख |
आशुतोष शर्मा | 3.80 करोड़ |
मोहित शर्मा | 2.20 करोड़ |
फाफ डु प्लेसिस | 2 करोड़ |
मुकेश कुमार | 8 करोड़ |
दर्शन नालकांडे | 30 लाख |
विप्रज निगम | 50 लाख |
दुश्मंथा चमीरा | 75 लाख |
डोनोवन फरेरा | 75 लाख |
अजय मंडल | 30 लाख |
मनवंथ कुमार | 30 लाख |
त्रिपुराणा विजय | 30 लाख |
माधव तिवारी | 40 लाख |
ये भी पढ़िए- Champions Trophy 2025: विश्व कप की तरह नहीं होगा इस बार जीत का जश्न, विक्ट्री परेड का प्रोग्राम कैंसिल?