AFC Women’s Asian Cup 2026 Qualifiers: भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच क्रिस्पिन चेत्री ने AFC महिला एशियन कप 2026 क्वालिफायर के लिए 39 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. ‘ब्लू टाइग्रेस’ के नाम से मशहूर भारतीय महिला टीम 23 जून से 5 जुलाई तक थाईलैंड के चियांग माई में होने वाले क्वालिफायर मुकाबलों में हिस्सा लेगी.
भारत को ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उनका मुकाबला मेज़बान थाईलैंड, मंगोलिया, तिमोर लेस्ते और इराक से होगा. टीम का अभ्यास शिविर 1 मई 2025 से बेंगलुरु स्थित पदुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में शुरू होगा. भारतीय महिला टीम इस बार क्वालिफायर में दमदार प्रदर्शन कर एशियन कप में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगी.
Crispin Chettri names 39 probables for AFC Women's Asian Cup 2026 Qualifiers ✅🇮🇳
— Indian Football Team (@IndianFootball) April 19, 2025
The senior women’s camp will begin in Bengaluru on May 1 🗓️
More details 🔗 https://t.co/G6WlJn7DOQ#WAC2026 #BlueTigresses 🐯#IndianFootball ⚽️ pic.twitter.com/0NJnQAGhQO
संभावित खिलाड़ियों की सूची
गोलकीपर- पायल बसुदे, एलांगबाम पंथोई चानू, केशम मेलोडी चानू, मोइरांगथेम मोनालिशा देवी.
डिफेंडर- पूर्णिमा कुमारी, फांजौबम निर्मला देवी, मार्टिना थोकचोम, शुभांगी सिंह, संजु, मालती मुंडा, तोइजम थोइबिसाना चानू, सोरोखैबम रंजन चानू, नगांबम स्वीटी देवी, विकसित बारा, हेमम शिल्की देवी.
मिडफील्डर- किरण पिसदा, नोंगमैथेम रतनबाला देवी, मुस्कान सुब्बा, लिशम बाबीना देवी, कार्तिका अंगमुथु, सिंडी रेमरुआतपुई कोलनेई, संगीता बासफोर, प्रियधर्शिनी एस, बेबी सना, संतोष, अंजू तामांग.
फॉरवर्ड- मौसुमी मुर्मू, मालविका पी, संध्या रंगनाथन, सौम्या गुगुलोथ, सुलांजना राउल, लिंडा कॉम सेर्टो, रिम्पा हलदार, मनीषा नाइक, रेनू, करिश्मा पुरूषोत्तम शिर्वोइकर, सुमति कुमारी, मनीषा कल्याण, ग्रेस डैंगमेई.
कोचिंग स्टाफ
मुख्य कोच: क्रिस्पिन चेत्री
सहायक कोच: प्रिया पीवी
गोलकीपर कोच: दीपांकर चौधरी
ये भी पढ़ें:- ISL 2024-25: मैकलारेन के निर्णायक गोल से मोहन बागान सुपर जायंट ने बेंगलुरु FC को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया